पटियाला,18 अगस्त,2026 (दीपक गुप्ता); श्री सनातन धर्म सभा रजिस्टर्ड पटियाला के प्रधान लालचंद जिंदल, वरिष्ठ उप प्रधान विजय मोहन गुप्ता, महामंत्री अनिल गुप्ता, विद्यालय प्रबंधक इंजीनियर एम एम स्याल के कुशल मार्गदर्शन में 80 में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एस डी एस ई सीनियर सेकेंडरी स्कूल पटियाला में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के साथ किया गया इसके पश्चात अध्यापक यतींद्र कुमार ने आए हुए मेहमानों का परिचय करवाते हुए सभी मेहमानों का स्वागत किया इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों ने ऑपरेशन सिंदूर, ऐसा देश है मेरा है मेरा , ए वतन तेरा जलवा, हम करें राष्ट्र आराधना एवं तेरी मिट्टी में मिल जावा जैसे देशभक्ति से ओत प्रोत प्रस्तुतियां दी। बच्चों द्वारा पेश की गए देशभक्ति गीतों को सुनकर समस्त विद्यालय देशभक्ति के रंग में रंग गया। इस अवसर पर इंजी. एम एम स्याल ने सभी उपस्थित बच्चों और अध्यापकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन हमारे देश के इतिहास का सबसे गौरवशाली दिन है, जब हमें एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान मिली। उन्होंने बताया कि आजादी का मतलब सिर्फ एक स्वतंत्र देश में रहना ही नहीं बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक बनना भी है।
विद्यालय के प्रिंसिपल रिपुदमन सिंह ने स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा देश के लिए दी गई प्राणों की आहुति को स्मरण करते हुए सभी को अपने देश के प्रति अपना कर्तव्य याद रखने की बात कहते हुए आए हुए सभी मेहमानों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वाइस प्रिंसिपल दिनेश शर्मा, अध्यापक सुनील गर्ग, जसदेव सिंह, ममता, पल्लवी, अंजू शर्मा एवं हरप्रीत कौर का विशेष योगदान रहा।






