Wednesday, August 26, 2026
HomeHaryanaडॉ. अम्बेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के तहत 30 नवंबर तक कर...

डॉ. अम्बेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के तहत 30 नवंबर तक कर सकते है आवेदन:विश्राम कुमार मीणा

कुरुक्षेत्र, 19 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय विभाग द्वारा अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग एवं सामान्य वर्ग के लिए डॉ. अम्बेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना चलाई जा रही है। पात्र विद्यार्थी 30 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत अनुसूचित जाति, विमुक्त जाति, डीएनटी, टपरीवास जाति के छात्र/छात्राओं को 10वीं में 60 प्रतिशत अंक ग्रामीण क्षेत्र से तथा 70 प्रतिशत अंक शहरी क्षेत्र से प्राप्त करने पर तथा 12वीं में 70 प्रतिशत अंक ग्रामीण क्षेत्र से तथा 75 प्रतिशत अंक शहरी क्षेत्र से प्राप्त करने पर और अगली कक्षा में प्रवेश होने पर तथा स्नातक में ग्रामीण क्षेत्र से 60 प्रतिशत अंक व शहरी क्षेत्र से 65 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर आठ से 12 हजार रुपये तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इसी प्रकार पिछडे वर्ग ब्लॉक ए के लिए जिन छात्र/छात्राओं ने 10वीं की कक्षा में 60 प्रतिशत अंक ग्रामीण क्षेत्र से तथा 70 प्रतिशत अंक शहरी क्षेत्र से प्राप्त किये हों। पिछड़े वर्ग ब्लॉक बी तथा सामान्य वर्ग के जिन छात्र/छात्राओं ने 10वीं कक्षा में 75 प्रतिशत अंक ग्रामीण क्षेत्र से तथा 80 प्रतिशत अंक शहरी क्षेत्र से प्राप्त किये हों और अगली कक्षा में प्रवेश किया हो, को आठ हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक छात्र हरियाणा का स्थाई निवासी होना चाहिए। परिवार की वार्षिक आय सभी साधनों से चार लाख रुपये तक होनी चाहिए। छात्र सरल पोर्टल की वेबसाइट सरल हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन पर शैक्षणिक योग्यता, जाति प्रमाण पत्र, हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक खाता, वर्तमान कक्षा का आईडी कार्ड/अंडरटेकिंग सहित 30 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। छात्र पूर्ण निर्धारित दस्तावेज ही ऑनलाइन सबमिट करें ताकि स्कीम का लाभ प्रदान किया जा सके। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर कार्यालय में सम्पर्क करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments