लुधियाना, 24 अगस्त,2026 (जगमेल सिंह जग्गी): चंडीगढ़ रोड पर गांव जंडियाली के पास हुए सड़क हादसे में काम से घर लौट रहे बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुन्ना लाल के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि पैदल घर जा रहे मुन्ना लाल को पहले एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रही पंजाब रोडवेज की एसी वोल्वो बस ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। मामले में बस चालक नरेश यादव और फरार कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।






