Tuesday, September 1, 2026
HomePatiala70वीं जिला स्कूल खेलों में लड़कों के ग्रीको-रोमन कुश्ती मुकाबले आयोजित

70वीं जिला स्कूल खेलों में लड़कों के ग्रीको-रोमन कुश्ती मुकाबले आयोजित

पटियाला, 1 सितंबर,2026 (राजेश कुमार): जिला शिक्षा अधिकारी शालू मेहरा के कुशल नेतृत्व, उप जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. रविंदरपाल शर्मा के दिशा-निर्देशन तथा जिला स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर डॉ. दलजीत सिंह और जिला स्कूल टूर्नामेंट कमेटी के सचिव चरणजीत सिंह भुल्लर के समन्वय से अंडर-14/19 लड़कों के ग्रीको-रोमन कुश्ती मुकाबले सरदार केसरी सिंह कुश्ती अकादमी, पटियाला में करवाए गए।

प्रतियोगिता के 45 किलोग्राम भार वर्ग में गुरभजन सिंह ने पहला, लवजोत सिंह ने दूसरा और रुपेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। 48 किलोग्राम में सतिंदर सिंह प्रथम, लवइंदर सिंह द्वितीय और साहिलप्रीत तृतीय रहे।

इसी तरह 60 किलोग्राम भार वर्ग में गुरलाल सिंह ने पहला, इसप्रीत सिंह ने दूसरा और गुरनूरजीत सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 92 किलोग्राम में गुरशरणप्रीत सिंह प्रथम, अरमानजोत सिंह द्वितीय और जोरावर सिंह तृतीय रहे। वहीं 110 किलोग्राम भार वर्ग में दुपिंदर सिंह ने पहला, गुररहिमत सिंह ने दूसरा और आरव बासल ने तीसरा स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर खेल प्रभारी प्रिंसिपल पूनम कुमारी, रणजीत सिंह, राकेश कुमार अरोड़ा, अरुण कुमार, हरदीप सिंह, सारज सिंह (कोच, खेल विभाग), जगबीर सिंह, सुदेश कुमार, मनदीप कुमार, रजनी ठाकुर, अमनदीप शर्मा तथा प्रेस इंचार्ज जसविंदर सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments