कुरुक्षेत्र,4 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): सितंबर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाई जाने वाली सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) पूरक एवं डी.एल.एड. नियमित व रि-अपीयर की परीक्षाएं 1 अक्तूबर 2026 से आरंभ होंगी। सभी परीक्षाओं के तिथि-पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाईट बीएसईएच.ओआरजी.इन पर उपलब्ध हैं।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) सीटीपी, ओसीटीपी, रि-अपीयर, कंपार्टमेंट(ईआईओपी), अतिरिक्त विषय व आंशिक एवं पूर्ण विषय अंक सुधार की परीक्षाएं 1 अक्टूबर 2026 से आरंभ होकर 22 अक्तूबर 2026 तक संचालित होंगी। उन्होंने बताया कि डीएलएड प्रवेश वर्ष 2023, 2024 व 2025 प्रथम वर्ष नियमित/रि-अपीयर की परीक्षाएं 1 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2026 तक तथा प्रवेश वर्ष 2023 व 2024 द्वितीय वर्ष की नियमित/रि-अपीयर की परीक्षा 3 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2026 तक संचालित होंगी। सभी परीक्षाओं का समय दोपहर 2 बजे से सांय 5 बजे तक रहेगा।






