Monday, September 7, 2026
HomeHaryanaबीएलओ बूथ पर रहकर विशेष तिथियों में प्राप्त करेंगे दावे व आपत्तियां:विश्राम...

बीएलओ बूथ पर रहकर विशेष तिथियों में प्राप्त करेंगे दावे व आपत्तियां:विश्राम कुमार मीणा

कुरुक्षेत्र, 7 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हरियाणा में चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाताओं की सुविधा के लिए 12 व 13 सितंबर तथा 26 व 27 सितंबर 2026 को विशेष अभियान आयोजित किया जाएगा। इन तिथियों में शनिवार व रविवार को जिला के सभी बीएलओ सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे तथा पात्र मतदाताओं से दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम कुमार मीणा ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि प्रारंभिक मतदाता सूची में अपना व अपने परिवार के पात्र सदस्यों का नाम अवश्य जांच लें। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है तो फॉर्म-6 के माध्यम से नाम शामिल करवाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों तथा घोषणा-पत्र सहित दावा प्रस्तुत किया जा सकता है। इसी तरह मतदाता सूची में नाम, पता, आयु, फोटो या अन्य विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म-8 आवश्यक दस्तावेजों एवं घोषणा-पत्र सहित भरा जा सकता है। किसी अपात्र, मृत, स्थानांतरित अथवा अन्य स्थान पर पहले से पंजीकृत मतदाता के संबंध में नाम हटाने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार फॉर्म-7 के माध्यम से आपत्ति दर्ज की जा सकती है।
उन्होंने कहा कि यह दावे एवं आपत्तियां संबंधित ईआरओ या एईआरओ कार्यालय में जमा की जा सकती हैं। नागरिक ऑनलाइन वोटर्स.र्ईसीआई.जीओवी.इन के माध्यम से भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर सकते है। नागरिक विशेष अभियान की तिथियों का लाभ उठाएं व मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाकर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments