Monday, September 7, 2026
HomePatialaपटियाला-3 जोन ने जीता अंडर-17 क्रिकेट का स्वर्ण पदक

पटियाला-3 जोन ने जीता अंडर-17 क्रिकेट का स्वर्ण पदक

पटियाला, 7 सितंबर, 2026 (जगदेव सिंह जग्गी): जिला शिक्षा अधिकारी शालू मेहरा के नेतृत्व तथा उप जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. रविंदरपाल शर्मा के दिशा-निर्देशों के तहत अंडर-17 लड़कों की क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन बुड्ढा दल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पटियाला में किया गया।

जिला स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर डॉ. दलजीत सिंह और जिला स्कूल टूर्नामेंट कमेटी के सचिव चरणजीत सिंह भुल्लर के समन्वय से आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पटियाला-3 जोन ने राजपुरा जोन को हराकर स्वर्ण पदक जीता। राजपुरा जोन को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

प्ले वेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पटियाला के चेयरमैन डॉ. राजदीप सिंह ने विशेष रूप से पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें पदक पहनाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर बलविंदर सिंह जस्सल, सतविंदर सिंह, विनोद कुमार, कोच परवीन कुमार, हरीश सिंह रावत, विकास जिंदल, निर्भय सिंह टोहड़ा, रविंदर सिंह रवि, बलकार सिंह, राकेश कुमार, नवीन कुमार और प्रेस प्रभारी जसविंदर सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments