Tuesday, September 29, 2026
HomeHaryanaहरियाणा में ऊंची इमारतों में आग की घटनाओं से निपटने की तैयारी

हरियाणा में ऊंची इमारतों में आग की घटनाओं से निपटने की तैयारी

हरियाणा, 9 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा):  हरियाणा सरकार का फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज निदेशालय राज्य में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक आधुनिक एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से 90 मीटर के दो और 104 मीटर के दो एरियल लैडर प्लेटफॉर्म खरीदने जा रहा है। प्रस्तावित खरीद के संबंध में तकनीकी मानकों, पात्रता मानदंड, वारंटी, डिलीवरी शेड्यूल और व्यावसायिक प्रावधानों पर भारतीय एवं विदेशी निर्माताओं, अधिकृत प्रतिनिधियों तथा हितधारकों से सुझाव प्राप्त करने के लिए निदेशालय द्वारा प्री-एनआईटी एवं मार्केट कंसल्टेशन बैठक आयोजित की जाएगी।
यह परामर्श बैठक 11 सितंबर 2026 को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की जाएगी। इसमें भाग लेने के इच्छुक हितधारकों को 10 सितंबर 2026 शाम 5:30 बजे तक अपना पंजीकरण करवाना होगा। पंजीकरण एवं अपने सुझाव प्रस्तुत करने के लिए इच्छुक संस्थाएं संस्था का नाम, प्रतिनिधि का नाम एवं पद, ईमेल आईडी तथा संपर्क नंबर के साथ तकनीकी ईमेल technical-dfs@hry.gov.in पर संपर्क कर सकती हैं।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह बैठक केवल आगामी टेंडर दस्तावेज को अंतिम रूप देने तथा उद्योग से सुझाव एवं जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। यह अपने आप में कोई टेंडर, ईओआई या चयन प्रक्रिया नहीं है और इसमें भाग लेने वाले किसी भी हितधारक को भविष्य की खरीद प्रक्रिया में कोई विशेष अधिकार प्रदान नहीं किया जाएगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments