Tuesday, September 29, 2026
HomeHaryanaनए परीक्षा केन्द्र के लिए विद्यालय 30 सितंबर तक कर सकते है...

नए परीक्षा केन्द्र के लिए विद्यालय 30 सितंबर तक कर सकते है आवेदन


कुरुक्षेत्र, 9 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाई जाने वाली सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी परीक्षा फरवरी/मार्च-2027 के लिए राजकीय, अनुदान प्राप्त व अराजकीय स्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालय अपने भवन में नया परीक्षा केन्द्र बनवाने के लिए निर्धारित शुल्क एवं आवश्यक दस्तावेजों सहित 30 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते है।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने कहा कि जो विद्यालय सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी परीक्षा फरवरी/मार्च-2027 के लिए नया परीक्षा केन्द्र बनवाना चाहते है, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट बीएसईएच.ओआरजी.इन पर उपलब्ध परीक्षा केन्द्र स्थापना फार्म को डाउनलोड कर उसे पूर्ण रूप से भरकर संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी की सिफारिश सहित निर्धारित तिथि 30 सितंबर 2026 तक बोर्ड कार्यालय में दस्ती/पंजीकृत डाक के माध्यम से भिजवाना सुनिश्चित करे। आवेदन फार्म के साथ भवन की योजना तथा परीक्षा केन्द्र बनाने के लिए भवन के जिस भाग को प्रयोग किया जाना है वह हिस्सा लाल पेंसिल से अंकित किया जाना आवश्यक है। यह भी इंगित किया जाना है कि हॉल और कमरे आपस में जुड़े हुए है या नहीं, प्रत्येक कमरे व हॉल का माप भी दर्शाया जाना है।
उन्होंने कहा कि विद्यालय भवन मुख्य सडक़ के पास हो तथा विद्यालय में 16 सीसीटीवी कैमरों (13 कमरों में, 1 कन्ट्रोल रूप/केन्द्र अधीक्षक के कमरे में व 2 विद्यालय परिसर को कवर करने में) की व्यवस्था होनी आवश्यक है। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों के लिए डेस्क होने अनिवार्य होंगे। सेकेंडरी परीक्षा के नए केन्द्र हेतु कम से कम 200 परीक्षार्थी व सीनियर सेकेंडरी परीक्षा के लिए 150 परीक्षार्थियों का होना आवश्यक है। नए परीक्षा केन्द्र के लिए 12 हजार रुपए परीक्षा केन्द्र स्थापना शुल्क एवं 3 हजार रुपए निरीक्षण शुल्क जमा करवाना होगा। राजकीय, अनुदान प्राप्त व अराजकीय स्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालयों में नया परीक्षा केन्द्र बनवाने संबंधित सभी आवश्यक दिशा निर्देश एवं नियम/शर्तें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट बीएसईएच.ओआरजी.इन पर उपलब्ध है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments