Tuesday, September 29, 2026
HomeHaryanaसरकार का उद्देश्य है किसान की फसल खरीद के साथ-साथ उसे फसल...

सरकार का उद्देश्य है किसान की फसल खरीद के साथ-साथ उसे फसल का उचित मूल्य प्रदान करना:वेदपाल एडवोकेट

कुरुक्षेत्र, 10 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन वेदपाल एडवोकेट ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल किसान की फसल की खरीद करवाना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है कि किसान को उसकी फसल का सही मूल्य, सही भुगतान और बिना अनावश्यक परेशानी के मंडी की सुविधाएं मिल सके। प्रदेश में किसानों की सुविधा के लिए और उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से अब तक 450 जागरूकता शिविर आयोजित किए जा चुके है।
हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन वेदपाल एडवोकेट वीरवार को गांव अभिमन्युपुर की अनाज मंडी में मार्केट कमेटी द्वारा आयोजित किसान जागरुकता अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविर में बतौर मुख्यातिथि किसानों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने धान खरीद के सीजन में किसानों की सुविधा के लिए सभी तैयारियों को समय पर पूरा करने का आदेश दिया है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत सीजन के दौरान न रहे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार ने प्रदेश में किसानों के लिए अनेक लाभकारी योजनाएं लागू की हैं। इन योजनाओं का सीधा लाभ किसानों तक पहुंच रहा है। सरकार की योजनाओं का लाभ पाने के लिए किसानों को मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। जो किसान पंजीकरण करने से रह गए है, उनके लिए वे कोशिश कर रहे है कि पोर्टल को पंजीकरण के लिए एक बार पुन: खोला जाए। राज्य सरकार किसानों की सभी 24 फसलों की खरीद एमएसपी पर कर रही है।


उन्होंने कहा कि फसल बिक्री के लिए किसान या उसके अधिकृत प्रतिनिधि का बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण अनिवार्य है। इसके साथ ही तौल कार्य केवल इलेक्ट्रॉनिक वेइंग स्केल के माध्यम से ही होगा। उन्होंने कहा कि किसान अपने साथ पंजीकरण विवरण, पहचान पत्र व बैंक पासबुक अवश्य लेकर आएं। उन्होंने कार्यक्रम में खरीफ सीजन 2026 के दौरान सुचारू खरीद प्रक्रिया सुनिश्चित करने, किसानों को सरकारी योजनाओं व मानकों की जानकारी दी। शिविर में किसानों को धान व अन्य खरीफ फसलों की फेयर एवरेज क्वालिटी मानकों, बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, इलेक्ट्रॉनिक तौल और मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में किसानों की सुविधा के लिए और उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से अब तक 450 जागरूकता शिविर आयोजित किए जा चुके है। कार्यक्रम के दौरान हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन वेदपाल एडवोकेट किसानों से बातचीत की। किसान मल्खान सिंह, राजेश कुमार सहित कई किसानों ने खरीद से संबंधित जानकारी मांगी, जिसका चेयरमैन ने विस्तार से जवाब दिया।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य है, जो एमएसपी 24 फसले खरीद रहा है। इसके साथ ही फसल खरीद करने के साथ-साथ ही भुगतान की भी समय सीमा निर्धारित की गई है। हरियाणा सरकार किसानों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चला रही है, जैसे भावांतर भरपाई योजना, मेरी फसल मेरा ब्यौरा, कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, फसल बीमा योजना आदि चलाई जा रही है, लेकिन कई बार जानकारी के अभाव में किसान इन योजनाओं का पूरा लाभ नहीं ले पाते। इसी को ध्यान में रखते हुए इस किसान जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रत्येक वर्ग के लिए विकास कार्य किए जा रहे है।
डीएमईओ राजीव सोलंकी ने मुख्यमंत्री किसान खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि हर सीजन से पहले किसानों को योजनाओं और खरीद प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की जाती है। मार्किट कमेटी के सचिव हरजीत सिंह ने खरीद प्रक्रिया से संबंधित जानकारी दी और एडीओ सिमरन ने किसानों को पराली ना जलाने के प्रेरित किया। इससे पहले मार्किट कमेटी थानेसर के चेयरमैन सुरेश सैनी कुक्कू ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अभिमन्युपुर के सरपंच गौरव जैलदार ने सभी मेहमानों का आभार प्रकट किया। इस कार्यक्रम के मंच का संचालन एआईपीआरओ बलराम शर्मा ने किया। कार्यक्रम में आयोजकों द्वारा आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर अनाज मंडी अभिमन्यु पुर के प्रधान दयाल चंद, मार्किट कमेटी के वाइस चेयरमैन शशिकांत जैन, जिला परिषद के उपाध्यक्ष डीपी चौधरी, आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान पृथ्वी सिंह, माया राम, आचार्य राम मेहर शर्मा, परमवीर, मुकुंद लाल शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व किसान उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments