Tuesday, September 29, 2026
HomeHaryanaसी.आर.एम स्कीम 2026-27 के तहत कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन होगा 21...

सी.आर.एम स्कीम 2026-27 के तहत कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन होगा 21 से 23 सितंबर तक

कुरुक्षेत्र 15 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सहायक कृषि अभियन्ता कुरूक्षेत्र राजेश वर्मा ने बताया कि जिला कुरुक्षेत्र में सीआरएम स्कीम 2026-27 के तहत जिन किसानों द्वारा अपने कृषि यंत्रों के बिल डीलर के माध्यम से विभागीय पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए है और निर्माता द्वारा अप्रूव कर दिए गए है उन सभी कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन जिला स्तरीय कमेटी द्वारा किया जाएगा। कृषि निदेशालय के निर्देशानुसार पूरे हरियाणा राज्य में कृषि यंत्र अनुसार भौतिक सत्यापन हेतू एक ही दिन नियत किया गया है।
सहायक कृषि अभियन्ता कुरूक्षेत्र राजेश वर्मा ने कहा कि स्ट्रा-बेलर, स्ट्रा-रैक व रोटरी स्लेशर का भौतिक सत्यापन 21 सितंबर 2026 को किया जाएगा। इसी प्रकार सुपर सीडर का भौतिक सत्यापन 22 सितंबर तथा अन्य सभी कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन 23 सितंबर को किया जाएगा। खंड थानेसर और पिपली के किसान नई अनाज मंडी थानेसर में, खंड शाहाबाद, बाबैन व लाडवा के किसान नई अनाज मंडी शाहाबाद में तथा खंड पिहोवा व इस्माईलाबाद के किसान नई अनाज मंडी पिहोवा में अपने कृषि यंत्र भौतिक सत्यापन हेतू लेकर आएंगे। भौतिक सत्यापन कार्य प्रात: 8.30 बजे से शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि सभी किसान अपने कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन जरुर करवाएं, अन्यथा उनको अनुदान का लाभ नहीं मिल पाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments