Tuesday, September 29, 2026
HomeHaryanaकुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में नवीन जिन्दल फाउंडेशन सेवा संकल्प अभियान में करेगा...

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में नवीन जिन्दल फाउंडेशन सेवा संकल्प अभियान में करेगा भागीदारी:नवीन जिंदल

कुरुक्षेत्र 16 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): जनसेवा से देशसेवा को जीवन का मूल ध्येय मानकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की उल्लेखनीय यात्रा पूरी की है। उनके जन्मदिवस के अवसर पर देशभर में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान में नवीन जिन्दल फाउंडेशन सेवा संकल्प अभियान में भागीदारी करेगा। इसके अंतर्गत कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में 100 गांवों सेवा संकल्प शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा जनता से स्वास्थ्य, शिक्षा, स्किल और सेवा संकल्प पर सतत संवाद किया जाएगा। इन शिविरों में कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ, छात्रवृत्ति व स्किल प्रशिक्षण और अन्य सुविधाओं के लिए के लिए पंजीकरण किया जाएगा।
सांसद नवीन जिन्दल ने एक वीडियो जारी कर उपरोक्त घोषणा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक जीवन की यात्रा जनसेवा, राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प को समर्पित रही है। उनके जन्मदिवस के अवसर पर चलाया जा रहा सेवा संकल्प अभियान समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और सेवा को जनभागीदारी से जोड़ने का अवसर है। उन्होंने इस अभियान के तहत 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शाम 6 से 7 बजे के बीच कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक परिवार से अपने घर में आशीर्वाद का दीया प्रज्वलित करने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ विकसित भारत के संकल्प में जन भागीदारी सुनिश्चित करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments