Monday, September 28, 2026
HomeHaryanaब्रह्मसरोवर पर 1.25 लाख दीया के बीच 500 ड्रोन दिखाएंगे हरियाणा की...

ब्रह्मसरोवर पर 1.25 लाख दीया के बीच 500 ड्रोन दिखाएंगे हरियाणा की उपलब्धि और देश की योजनाएं:विश्राम कुमार मीणा

कुरुक्षेत्र 17 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को होने वाले कार्यक्रमों की प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। ब्रह्मसरोवर पर भव्य ड्रोन शो, रक्तदान शिविर, विशाल रंगोली, दीप दान, आरती और नुक्कड़ नाटक का आयोजन होगा। इन कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ब्रह्मसरोवर तीर्थ पर आशीर्वाद का दीया संकल्प के तहत 1.25 लाख दीयों को लगाया गया है। इनके बीच शाम सात बजे 500 ड्रोन भव्य शो प्रदर्शित करेंगे। इस शो में प्रदेश की उपलब्धियां और देश की योजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ब्रह्मसरोवर के घाट से इस नजारे को प्रत्यक्ष देखेंगे। सेवा मेरा योगदान संकल्प के तहत सुबह 7 बजे सरस्वती तीर्थ पिहोवा, थानेसर शहर सहित सभी उपमंडलों पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसी संकल्प में सुबह ब्रह्मसरोवर के वीआईपी घाट पर सुबह 9 बजे से शाम 9 बजे तक रक्तदान शिविर आयोजित होगा। इस रक्तदान शिविर में 5 जिलों की टीम शामिल होंगी। अनकही कहानियां संकल्प के तहत पुरुषोत्तम पुरा बाग में सायं 5 बजे से नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे।


उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि ब्रह्मसरोवर तीर्थ के अलावा ज्योतिसर तीर्थ, महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर, श्री संगमेश्वर महादेव मंदिर अरुणाय, सरस्वती तीर्थ पिहोवा, श्री मारकण्डेश्वर मंदिर, शिवाला रामकुंडी, एलिवेटिड रेलवे ट्रैक थानेसर, स्थाणेश्वर महादेव मंदिर ज्योतिसर, जिला की सभी गौशालाओं में 3 लाख से ज्यादा दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। ब्रह्मसरोवर, नए लघु सचिवालय, लघु सचिवालय की बिल्डिंग को लाइटों से सजाया जाएगा। सेवा मेरा योगदान के माध्यम से नागरिकों को अपनी क्षमता एवं सामथ्र्य के अनुसार समाज और राष्ट्र के लिए योगदान देने के लिए प्रेरित किया जाएगा। वहीं सेवा सेतु अभियान के तहत विभिन्न संस्थाओं, संगठनों और नागरिकों को सेवा कार्यों से जोडक़र जनभागीदारी का दायरा बढ़ाया जाएगा। विभागों की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी। सभी कार्यक्रमों को उपमंडल स्तरों पर भी आयोजन किया जाएगा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments