Monday, September 28, 2026
HomeHaryanaमहिला आई.टी.आई. में चुनाव कार्यालय की तरफ से करवाई गई स्वीप गतिविधियां

महिला आई.टी.आई. में चुनाव कार्यालय की तरफ से करवाई गई स्वीप गतिविधियां

कुरुक्षेत्र 17 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महिला के प्रिंसिपल राजेश कुमार ने कहा कि कुरुक्षेत्र में जिला चुनाव कार्यालय द्वारा स्वीप एक्टिविटी करवाई गई और बच्चों को लोकतंत्र में मतदाता की भूमिका बारे बताया गया। नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए बच्चों को मतदान व वोटर कार्ड का महत्व बताते हुए  पात्र विद्यार्थियों को अपनी मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए फोटो, जन्म प्रमाण, निवास प्रमाण आदि की जानकारी दी गई।
चुनाव कार्यालय के मास्टर ट्रेनर सुनील मराठा ने विद्यार्थियों को मतदाता व मतदान की महत्ता की जानकारी देते हुए बताया कि वोट के बिना हमारी नागरिकता अधुरी है। इसलिए सभी 18 वर्ष से अधिक के नागरिकों को अपना नाम मतदाता सूची में जरूर दर्ज करवाना चाहिए। इस दौरान छात्रों को ऑनलाईन पोर्टल पर मतदान हेतु वोटर कार्ड के लिए आवेदन कैसे करना है, इस बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अमित कुमार द्वारा फार्म-6, फार्म-7, फार्म-8 से संबंधित जानकारी दी गई। कार्यक्रम में चुनाव कार्यालय की तरफ से बच्चों को वोट बनवाने से संबंधित फार्म वितरित किए गए और उन्हें भरने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई। इस मौके पर अमित कुमार, अनिल कुमार, सुनील मराठा और संस्थान के प्रधानाचार्य राकेश कुमार, धर्मवीर, संदीप कौर, जगमोहन जी उपस्थित रहे है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments