Monday, September 28, 2026
HomeHaryanaशिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

टोहाना, 21 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा):  नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर में एसडीएम आकाश शर्मा ने आमजन की शिकायतें सुनीं तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके शीघ्र एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसेवा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनका निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रभावी एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए। समाधान शिविर में बिजली, पुलिस, नगर परिषद, खाद्य एवं आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, काडा, सिंचाई, राजस्व, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, कृषि, पेयजल तथा महिला एवं बाल विकास विभाग से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाता है।

एसडीएम आकाश शर्मा ने कहा कि समाधान शिविर आमजन और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम हैं। इन शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे नागरिकों को एक ही स्थान पर अपनी समस्याओं के समाधान की सुविधा प्राप्त हो रही है।

उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए समाधान शिविरों में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सोमवार एवं वीरवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिनमें प्राप्त शिकायतों पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments