Tuesday, September 29, 2026
HomeHaryanaराज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित, विजेताओं को दिए...

राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित, विजेताओं को दिए पुरस्कार

टोहाना, 21 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की यात्रा से प्रेरणा लेते हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, समैन में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए चित्रों का अवलोकन किया और उनकी रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की।

चित्रकला प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी कला के माध्यम से सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, नशामुक्ति, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। चित्रों में विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच के साथ समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता भी दिखाई दी।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प की प्रेरणादायी यात्रा है। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ इसी भावना को जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ाने का प्रयास है, जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा और जनकल्याण की गतिविधियों से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना समय की आवश्यकता है। चित्रकला जैसी रचनात्मक गतिविधियां बच्चों को अपनी भावनाओं और विचारों को अभिव्यक्त करने के साथ-साथ सामाजिक विषयों को समझने और सकारात्मक संदेश देने का अवसर प्रदान करती हैं। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच, संवेदनशीलता और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।

सांसद श्री बराला ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिलेभर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इन गतिविधियों का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि सेवा और सहयोग की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना तथा जनभागीदारी के माध्यम से सकारात्मक बदलाव को गति देना है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़ें और अपने आसपास जरूरतमंद लोगों की सहायता तथा समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए ‘सेवा ही संकल्प’ और ‘विकसित भारत’ के व्यापक दृष्टिकोण से प्रेरणा लेकर युवा पीढ़ी राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। विद्यार्थियों की प्रतिभा और ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देकर एक जिम्मेदार, संवेदनशील और विकसित समाज का निर्माण किया जा सकता है।

कार्यक्रम के में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा उपस्थित विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सेवा, सहयोग, सामाजिक जिम्मेदारी और जनभागीदारी की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई, नगर परिषद अध्य्क्ष नरेश बंसल, सरपंच रणबीर गिल, बीईओ जगदीश सेवदा, सूबे सिंह समैन, प्रवीण गिल, बलदेव सैनी सहित गणमान्य नागरिक और स्कूली बच्चे मौजद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments