फतेहाबाद, 21 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): भारतीय जनता पार्टी के संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा ने अपने दो दिवसीय फतेहाबाद प्रवास के दौरान जिले के विभिन्न मंडलों में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठकें लीं। उन्होंने फतेहाबाद नगर, भुना मंडल, रतिया ग्रामीण, भिरड़ाना, जाखल, टोहाना नगर तथा टोहाना ग्रामीण मंडल में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की और आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठकों को संबोधित करते हुए संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे मजबूत कड़ी है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के कारण ही भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनी है। उन्होंने पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे केंद्र और हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाएं तथा पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए मंडल, शक्ति केंद्र तथा बूथ स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित की जाएं। प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय टीम तैयार की जाए और आम जनता के साथ निरंतर संवाद स्थापित किया जाए। उन्होंने युवाओं, महिलाओं, किसानों, श्रमिकों और समाज के सभी वर्गों को पार्टी की विचारधारा एवं संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष बल दिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का स्वागत करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से जिले के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संगठन मंत्री द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों को सभी मंडलों में पूरी निष्ठा के साथ लागू किया जाएगा। जिले का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने के लिए पूरी मेहनत से कार्य करेगा।

जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी ने बताया कि दो दिवसीय प्रवास के दौरान संगठन मंत्री ने सभी संबंधित मंडलों के पदाधिकारियों से संगठन की वर्तमान स्थिति, बूथ समितियों की सक्रियता तथा आगामी कार्यक्रमों के संबंध में विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर पूर्व विधायक दुड़ाराम, चेयरमैन स. बलदेव सिंह ग्रोहा, राजपाल बैनीवाल, उपाध्यक्ष जगदीश राय शर्मा, इंद्र गावड़ी, सुमन खिचड़, सविता टूटेजा, जिला महामंत्री अशोक जाखड़, विकास ललोदा, अनिल सिहाग, कोषाध्यक्ष रामकुमार मेहरा, विक्रम शर्मा, विकास शर्मा, सुरेंद्र बिशनोई, आर्यन ग्रोवर, डॉ मनदीप योगी, पूनम सिंगला, नरेन्द्र बागडी, सुरेश डाबला, अंकित सिंगला, रिंकी मोंगा, लखविन्द्र सिंह, लखविन्द्र सिंह, छिन्द्रपाल मजोका, हंसराज महमडा, संदीप भोडिया, भगवान पुनिया, राजेन्द्र सैनी, अमृतपाल खुम्बर, सहित जिला एवं मंडल पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।






