कुरुक्षेत्र 22 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य में 30 सितंबर दावे आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं। इस दौरान नागरिक अपने दावे व आपत्तियां दर्ज करवा सकते है। इस कार्य के लिए जिला के गांवों में पंचायतों और शहरों में निकाय के माध्यम से प्रचार प्रसार करवाया जा रहा है। इसके अलावा मंदिरों व गुरुद्वारों से भी अनाउंसमेंट की जा रही है। इसे 30 सितंबर तक निरंतर रखा जाएगा। इसके साथ ही 26 व 27 सितंबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सभी बीएलओ उपस्थित रहकर विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य एवं मतदाता पंजीकरण के कार्य करेंगे।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान 111743 वोटरों को नोटिस भेजे गए। जिले में अब तक कोई भी नोटिस पेंडिंग नहीं है, इनमें से 97357 मतदाता नोटिस के बाद सुनवाई के लिए संबंधित अधिकारी के पास पहुंचे। जबकि 8861 मतदाता अपनी सुनवाई की तिथि पर नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि 1 जुलाई 2026 को क्वालीफाई तिथि मानकर नए वोट बनाए जाएं। इसके लिए फार्म-6 को घोषणा पत्र के भरकर अपने क्षेत्र के बीएलओ को जमा करवाएं। चारों विधानसभा क्षेत्रों में अभी तक 12796 आवेदन प्राप्त हुए है। बीएलओ व निर्वाचन कार्यालय की टीम द्वारा वेरीफिकेशन के बाद 8228 मतदाताओं के नए वोट भी बनाकर सूची में शामिल कर दिए है, जो नए प्रकाशन के साथ प्रकाशित किए जाएंगे। इसके साथ ही फार्म-7 व फार्म-8 को भी बीएलओ के पास जमा करवा सकते है। मतदाता टोल फ्री नंबर 1950, ऐप व फोन के माध्यम से बीएलओ से संपर्क कर सकते है।






