Tuesday, September 29, 2026
HomeHaryanaस्वीप गतिविधियों के तहत छात्रों को मतदाता पंजीकरण करने से संबंधित विषय...

स्वीप गतिविधियों के तहत छात्रों को मतदाता पंजीकरण करने से संबंधित विषय पर दी जानकारी

कुरुक्षेत्र 22 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा):  राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किरमच में प्राचार्या कुसुम लता के कुशल मार्गदर्शन में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत मतदाता जागरूकता एवं पंजीकरण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मतदान के महत्व से अवगत कराना और पात्र छात्र-छात्राओं का मतदाता सूची में नाम दर्ज करने की प्रक्रिया समझाना था।
निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी अमन कुमार के आदेशानुसार कार्यक्रम में निर्वाचन कार्यालय से विशेष रूप से आए प्रवक्ता अमित ने छात्र-छात्राओं को मतदान के अधिकार, लोकतंत्र में इसकी भूमिका और नए मतदाता पंजीकरण की ऑनलाइन व ऑफलाइन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित पात्र छात्र-छात्राओं को मतदाता पंजीकरण फॉर्म को सही तरीके से भरने का व्यावहारिक मार्गदर्शन भी दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए बताया गया कि युवा हमारे देश का भविष्य हैं और एक सशक्त लोकतंत्र के निर्माण के लिए हर एक वोट अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी पात्र युवाओं को बिना किसी भेदभाव, प्रलोभन या दबाव के अपने मताधिकार का विवेकपूर्ण एवं जिम्मेदारीपूर्वक प्रयोग करना चाहिए। विद्यार्थियों को स्वयं जागरूक रहने के साथ-साथ अपने परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी मतदाता पंजीकरण करवाने के लिए जागरूक करने हेतु प्रेरित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments