Monday, September 28, 2026
HomeHaryanaप्रदेश के सभी जिला में सितंबर-अक्टूबर के दौरान गांवों, ब्लॉकों और शहरी...

प्रदेश के सभी जिला में सितंबर-अक्टूबर के दौरान गांवों, ब्लॉकों और शहरी क्षेत्रों में आयोजित होंगे सेवा सेतु कैंप:विक्रम सिंह

कुरुक्षेत्र 26 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) एवं दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन)  के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी सेवाओं एवं योजनाओं को आमजन के घर-द्वार तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश में सितंबर और अक्टूबर माह के दौरान व्यापक स्तर पर सेवा सेतु कैंप आयोजित किए जा रहे है। इन कैंपों के माध्यम से आमजन को विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को भी अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का विशेष प्रयास किया जाएगा।
प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि सेवा सेतु कैंपों में उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने की प्रक्रिया, पंजीकरण, आवश्यक दस्तावेज, बैंक ऋण, सब्सिडी एवं बिजली कनेक्शन से संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी और आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सेवा सेतु कैंपों का प्रभावी ढंग से संचालन सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक नागरिकों तक सरकारी सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जाए। उन्होंने विशेष रूप से पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में इच्छुक उपभोक्ताओं को मौके पर आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने पर जोर दिया है, ताकि पात्र परिवार योजना का लाभ आसानी से प्राप्त कर सके। उन्होंने कैंपों में पंजीकरण से लेकर आवश्यक दस्तावेज, बैंक ऋण के लिए आवेदन, रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना, बिजली कनेक्शन तथा सब्सिडी एवं वित्तीय सहायता से संबंधित प्रक्रिया को सरल एवं स्पष्ट तरीके से समझाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि इन सेवा सेतु कैंपों के लिए नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका, नगर समिति, ब्लॉक तथा गांव स्तर पर अलग-अलग तिथियां निर्धारित की गई हैं। इससे शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को अपने नजदीकी क्षेत्र में सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी। सेवा सेतु कैंपों में पीएम सूर्य घर योजना के इच्छुक उपभोक्ताओं को आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना तथा बिजली कनेक्शन से संबंधित जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही बैंक ऋण के लिए आवेदन, योजना के तहत उपलब्ध सब्सिडी एवं वित्तीय सहायता तथा संयंत्र स्थापना की प्रक्रिया भी समझाई जाएगी। इस पहल से उपभोक्ताओं को योजना का लाभ लेने के लिए विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी और उन्हें एक ही स्थान पर आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन उपलब्ध हो सकेगा। सेवा सेतु कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों को भी विशेष महत्व दिया गया है। विभिन्न जिलों में ब्लॉक मुख्यालयों के साथ-साथ बड़ी संख्या में गांवों में भी अलग-अलग तिथियों पर कैंप निर्धारित किए गए हैं। इससे दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को भी सरकारी सेवाओं और योजनाओं की जानकारी अपने नजदीकी क्षेत्र में उपलब्ध हो सकेगी।
उन्होंने कहा कि यूएचबीवीएन एवं डीएचबीवीएन द्वारा सेवा सेतु कैंपों के माध्यम से उपभोक्ताओं को घर की छत पर रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने के लाभों के बारे में जागरूक किया जाएगा। इच्छुक उपभोक्ताओं को आवेदन से लेकर संयंत्र की स्थापना तथा संबंधित बिजली कनेक्शन प्रक्रिया तक आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र परिवारों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जोडऩा तथा स्वच्छ एवं सौर ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहित करना भी है। सेवा सेतु कैंप सरकार की जनकल्याणकारी सेवाओं एवं योजनाओं को नागरिकों के नजदीक उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम है। प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देशानुसार इन कैंपों के माध्यम से पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को जागरूक करने तथा उन्हें योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments