Monday, September 28, 2026
HomeHaryanaराजकीय स्कूल चन्द्रभानपुर में फसल अवशेष प्रबंधन एवं पराली जलाने के दुष्प्रभावों...

राजकीय स्कूल चन्द्रभानपुर में फसल अवशेष प्रबंधन एवं पराली जलाने के दुष्प्रभावों पर स्लोगन एवं ड्राइंग प्रतियोगिता हुई आयोजित

कुरुक्षेत्र 26 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): कृषि एवं किसान कल्याण विभाग कुरुक्षेत्र द्वारा राजकीय माध्यमिक विद्यालय चन्द्रभानपुर थानेसर में विद्यार्थियों को फसल अवशेष प्रबंधन तथा पराली जलाने से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्लोगन एवं ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय फसल अवशेष प्रबंधन एवं अवशेष जलाने से मृदा, मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण पर होने वाले दुष्प्रभाव रखा गया।
विद्यार्थियों ने स्लोगन एवं चित्रों के माध्यम से पराली जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण, मृदा स्वास्थ्य में गिरावट, मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव तथा पर्यावरण को होने वाले नुकसान को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवा पीढ़ी को फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन के प्रति संवेदनशील बनाना तथा उन्हें अपने परिवार एवं आसपास के किसानों को भी पराली न जलाने और इसके वैज्ञानिक एवं पर्यावरण-अनुकूल प्रबंधन के लिए प्रेरित करना था। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में दिव्या ने प्रथम स्थान, कार्तिक ने द्वितीय स्थान तथा अनिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, कुरुक्षेत्र द्वारा बताया गया कि विद्यार्थी अपने परिवार में जागरूकता के संदेश को आगे पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं। विभाग द्वारा भविष्य में भी किसानों, विद्यार्थियों एवं आमजन को फसल अवशेषों के वैज्ञानिक प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, वायु प्रदूषण में कमी तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments