Monday, September 28, 2026
HomeHaryanaआमजन को एक ही छत के नीचे सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान...

आमजन को एक ही छत के नीचे सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने में सहायक सिद्ध हो रहे है सेवा सेतु शिविर : सुभाष कलसाना



शाहाबाद, ,28 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा):
 हरियाणा राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन सुभाष कलसाना ने कहा कि आमजन को एक ही छत के नीचे सरकार की सभी योजनाओं का लाभ देने के लिए सरकार द्वारा एक नई पहल शुरू की गई है। इस पहल के तहत सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर आमजन के लिए लाभदायक सिद्ध हो रहे है। आमजन की शिकायतों के समाधान के साथ-साथ इन शिविरों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ योग्य प्रार्थियों को मिल रहा है।
चेयरमैन सुभाष कलसाना सेवा संकल्प अभियान के तहत आर्य कन्या महाविद्यालय में प्रशासन के सहयोग से आयोजित सेवा सेतु शिविर में लाभार्थियों को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले चेयरमैन सुभाष कलसाना, भाजपा के जिलाध्यक्ष सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। चेयरमैन सुभाष कलसाना ने स्टॉलों का अवलोकन के दौरान स्टॉल पर मौजूद अधिकारियों को सरकार की योजनाओं का लाभ योग्य प्रार्थियों का प्रदान करने के लिए कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से सरकार व प्रशासन द्वारा एक ही छत के नीचे आमजन से सीधा संवाद करने का काम किया जा रहा है। इन शिविरों में पात्र लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इन कैंपों का उद्देश्य आमजन को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध करवाना तथा उनकी शिकायतों एवं समस्याओं का मौके पर पंजीकरण एवं समाधान सुनिश्चित करना है। कैंपों के दौरान आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं का सेवा सेतु अभियान पोर्टल पर पंजीकरण करवाया जा रहा है। इसके साथ-साथ दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना, उज्ज्वला योजना, राशन कार्ड तथा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करके पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण करवाया जा रहा है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि इन शिविरों में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर इसका लाभ उठाए। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष रमेश सैनी, सुशील राणा, बीबी करतार कौर, राजदीप कौर, सतपाल, इशु सचदेवा, सुपार्शव जैन, लक्की राणा, रवि खेड़ा, तिलक राज सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments