कुरुक्षेत्र, 28 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा):उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य में 30 सितंबर तक दावे आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं। इस दौरान नागरिक अपने दावे व आपत्तियां दर्ज करवा सकते है।
उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए जिला के गांवों में पंचायतों और शहरों में निकाय के माध्यम से प्रचार प्रसार करवाया जा रहा है। इसके अलावा मंदिरों व गुरुद्वारों से भी अनाउंसमेंट की जा रही है। इसे 30 सितंबर तक निरंतर रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि 1 जुलाई 2026 को क्वालीफाई तिथि मानकर नए वोट बनाए जाएं। इसके लिए फार्म-6 को घोषणा पत्र के भरकर अपने क्षेत्र के बीएलओ को जमा करवाएं। इसके साथ ही फार्म-7 व फार्म-8 को भी बीएलओ के पास जमा करवा सकते है। मतदाता टोल फ्री नंबर 1950, ऐप व फोन के माध्यम से बीएलओ से संपर्क कर सकते है।






