Tuesday, September 29, 2026
HomeHaryanaसर्दियों से पहले सभी विभाग अपने अधीन आने वाली सडक़ों की करें...

सर्दियों से पहले सभी विभाग अपने अधीन आने वाली सडक़ों की करें मैपिंग:विश्राम कुमार मीणा

कुरुक्षेत्र, 29 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा):  उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि सर्दियों के मौसम के आने से पहले सभी विभाग अपने अधीन आने वाली सडक़ों की मैपिंग का कार्य करें, ताकि सर्दी के मौसम में सडक़ के हादसों को रोका जाए और वाहन चालकों को आवाजाही में कोई दिक्कत परेशानी न हो। बैठक में समिति ने बीड पीपली के पास पिछले 3 साल में 5 मौत और अन्य हादसों को देखते हुए ब्लैक स्पॉट घोषित किया गया। उन्होंने कहा कि बोधनी से हरिगढ़ रोड का टेंडर हो गया है। इस सडक़ के निर्माण का कार्य अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगा।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित जिला सडक़ सुरक्षा समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बराडा और शाहाबाद चौक पर हादसों को रोकने के लिए कमेटी का गठन किया। इसमें एसडीएम शाहाबाद, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन, एनएचएआई, नगर पालिका शाहाबाद का शामिल किया गया। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने एडीसी को निर्देश दिए कि लाडवा रोड पर लगी स्ट्रीट लाइटों को चालू करवाया जाए। इसी तरह नगर परिषद को ढांड रोड पर शहरी क्षेत्र में शामिल सभी लाइटों को चालू रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लाडवा रोड पर मथाना व लाडवा शहर में डिवाइडर पर ग्रिल लगाई जाएं। नगर परिषद को सेक्टर-9 मार्ग को 10 अक्टूबर से पहले शुरू करने और सेक्टर-13 की रोड पर स्पीड ब्रेकर बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि रेलवे रोड क्षेत्र में महाराणा प्रताप चौक पर स्पीड ब्रेकर व सफेद पट्टियां, पिहोवा रोड पर गांव नरकातारी के सामने स्पीड ब्रेकर बनाए गए। इसी तरह गांव मिर्चहेडी के पास सडक़ पर बने ब्लाइंड स्पॉट पर वृक्षों की छंटनी की गई। इसके साथ ही एनएच 44 पर गांव उमरी के नजदीक बने तीन अवैध कट बंद किए गए। उन्होंने कहा कि एनएच 152 पर गांव तलहेड़ी के पास सफेद पट्टी और गांव टिकरी के रंबल स्ट्रीप्स, स्ट्रीट लाइट, ट्रेफिक सिग्नल, ट्रेफिक ब्लिंकिंग लाइट और सेंटर ग्रील लगाई गई। आरटीए की टीम ने डीएवी पब्लिक स्कूल पिहोवा व व्हीकल पासिंग ग्राउंड पर शिविर लगाकर चालकों को सडक़ सुरक्षा नियमों को लेकर जागरूक किया गया। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त पंकज सेतिया, एसडीएम पिहोवा डा. राहुल कनवारिया, एसडीएम लाडवा राजेश कुमार सोनी, एसडीएम शाहाबाद शंभू राठी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
म्हारी सडक़ एप्लीकेशन की 3884 शिकायतों को किया बंद
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि किसी भी सडक़ पर बने गड्ढों की शिकायत म्हारी सडक़ एप्लीकेशन पर कर सकते है। इस एप्लीकेशन के माध्यम से 28 सितंबर 2026 तक 5594 शिकायतें प्राप्त हुई है। मौजूदा समय में 1650 शिकायतों पर काम चल रहा है, 3884 शिकायतें बंद हो चुकी है और 383 शिकायतों को रिजेक्ट किया गया है। इसी तरह पीएम राहत एनएचए के तहत वर्ष 2026 में 78 आवेदन प्राप्त हुए है, इनमें से 70 को स्वीकृत किया गया है, 6 रद्द किए गए है और 1 आवेदन योजना के तहत नहीं पाया गया। एक अगस्त से 28 सितंबर तक 37 आवेदन मिली हैं, इनमें से 22 को आदेश मेडिकल कॉलेज अस्पताल, 2 को आनंद ऑर्थोपेडिक सेंटर, 3 को सीएचसी बारना, 1 राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल चंडीगढ़ का शामिल हैं।
हिट एंड रन केस में 18 और दयालु-2 में 66 मामले स्वीकृत
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि हिट एंड रन केस के मामले में क्लेम के लिए 29 आवेदन प्राप्त हुए है। इनमें से 9 आवेदन पेंडिंग, 2 रद्द और 18 आवेदन को स्वीकृत किए हैं, 8 की पेमेंट भी स्वीकार की जा चुकी है और 10 जीआईसी प्रोग्रेस में है। इसी तरह दयालु-2 योजना के तहत 27 सितंबर 2026 तक 133 आवेदन प्राप्त हुए है, 66 को पहले ही स्वीकृति मिल गई थी, 11 मामले को रद्द किया गया, 7 मामले प्रोग्रेस में है, दो ओपन है और 47 रि-ओपन किए गए है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments