Tuesday, September 29, 2026
HomeHaryana30 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिक सालाना करवाएं ब्लड प्रेशर की...

30 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिक सालाना करवाएं ब्लड प्रेशर की जांच – आरती सिंह राव

विश्व हृदय दिवस पर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री ने दिया संदेश

हरियाणा , 29 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने आज ‘विश्व हृदय दिवस’  के अवसर पर राज्य के नागरिकों से हृदय स्वास्थ्य के प्रति सतर्क और जागरूक रहने की अपील की है। राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम और स्वास्थ्य विभाग, हरियाणा के तहत जारी एक विशेष जन-जागरूकता संदेश में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) हृदय रोगों का सबसे बड़ा और रोका जा सकने वाला जोखिम कारक है, जिसे ‘साइलेंट किलर’ भी माना जाता है। इस खतरे से बचने के लिए 30 वर्ष और उससे अधिक उम्र के प्रत्येक व्यक्ति को साल में कम से कम एक बार अपने ब्लड प्रेशर की जांच जरूर करवानी चाहिए।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने विशेष रूप से हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित मरीजों को नियमित चिकित्सकीय सलाह लेने, जटिलताओं से बचने के लिए डॉक्टरों द्वारा सुझाई गई दवाओं का नियमित सेवन करने, स्वयं दवा में बदलाव न करने और अपने नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र या एनसीडी (NCD) क्लिनिक में नियमित फॉलो-अप करवाने की सलाह दी है।

उन्होंने बताया कि शारीरिक गतिविधि की कमी, मोटापा, असंतुलित खान-पान, तंबाकू एवं शराब का सेवन और अत्यधिक तनाव हृदय रोगों के प्रमुख जोखिम कारक हैं। इनसे बचाव के लिए नागरिकों को सप्ताह में कम से कम 5 दिन रोजाना 30 से 45 मिनट नियमित व्यायाम करना चाहिए, अपने शरीर का वजन नियंत्रित रखना चाहिए और भोजन में नमक की मात्रा कम रखते हुए ताजे फल एवं सब्जियों का अधिक सेवन करना चाहिए।

इसके साथ ही, तंबाकू एवं शराब के सेवन से दूर रहकर तथा योग और ध्यान (मेडिटेशन) को अपनी दिनचर्या में शामिल करके स्वस्थ और खुशहाल जीवन व्यतीत किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments