Wednesday, September 30, 2026
HomeHaryanaसेवा संकल्प अभियान के तहत हरियाणा-उत्तराखंड के इन्फ्लुएंसर्स का एक्सचेंज प्रोग्राम शुरू

सेवा संकल्प अभियान के तहत हरियाणा-उत्तराखंड के इन्फ्लुएंसर्स का एक्सचेंज प्रोग्राम शुरू

हरियाणा, 30 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज सेवा संकल्प अभियान के तहत पंचकूला में हरियाणा के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के दल के वाहन को हरी झंडी दिखाकर उत्तराखंड के लिए रवाना किया। वहीं, उन्होंने उत्तराखंड से हरियाणा पहुंचे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के दल का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के दोनों दलों को दोनों राज्यों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में हुए विकास कार्यों और महत्वपूर्ण परियोजनाओं को देखने तथा उनका गंभीरता से अध्ययन करने का अवसर मिलेगा। साथ ही, वे इन विकास कार्यों से लोगों के जीवन में आए बदलावों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

इससे पहले दोनों दलों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा और राष्ट्रसेवा की ऐतिहासिक यात्रा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का गौरव पूरी दुनिया में बढ़ा है और आज विश्व के अनेक देश भारत की ओर देख रहे हैं। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है और इस संकल्प को पूरा करने में हरियाणा का विशेष योगदान रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में डबल इंजन की सरकार ने हरियाणा में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बिजली समेत हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। राज्य में जहां सड़कों का जाल बिछने से आवागमन के समय में भारी कमी आई है, वहीं नए कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की स्थापना से युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के बेहतर अवसर मिले हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 12 वर्षों में 17 जिलों में मेडिकल कॉलेज शुरू हो चुके हैं और बाकी जिलों में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का काम तेजी से चल रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों के फलस्वरूप कुरुक्षेत्र की पवित्र धरती से भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिए गए गीता के उपदेश का पूरी दुनिया में प्रचार-प्रसार हुआ है।

उत्तराखंड के इन्फ्लुएंसर्स का दल हरियाणा में विभिन्न स्थानों का दौरा कर महत्वपूर्ण परियोजनाओं का अध्ययन करेगा। इनमें हिसार एयरपोर्ट, राखीगढ़ी, हाइड्रोजन ट्रेन, अटल लाइब्रेरी चुलकाना, सरस्वती उद्गम स्थल, हथनीकुंड, कलेसर, शहीद स्मारक अंबाला, एम्स झज्जर, बाढ़सा, रोहतक एलिवेटेड ट्रैक, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक, सिख म्यूजियम, दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा हाईवे, आईएमटी खरखौदा और कर्ण लेक जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट और स्थल शामिल हैं।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा, सत्यप्रकाश जरावता, प्रदेश सचिव विकास दहिया, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, रंजीता मेहता और विधु रावल मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments