Sunday, October 11, 2026
HomeHaryanaकुरुक्षेत्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयुष विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों...

कुरुक्षेत्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयुष विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में जागरूकता शिविर आयोजित


कुरुक्षेत्र, 3 अक्टूबर, 2026 (संजीव शर्मा):
 महानिदेशक आयुष हरियाणा के दिशा निर्देशों में एवं जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में जिला के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य संस्थानों में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रमों और शिविरों का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों में स्टंटिंग, कम जन्म वजन और एनीमिया जैसी गंभीर समस्याओं की रोकथाम व प्रबंधन के लिए आयुष उत्पादों, स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक आहार, औषधीय पौधों एवं सुरक्षित दिनचर्या के बारे में माताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आम जनता को जागरूक करना था।
इस विशेष अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयुष चिकित्सकों और योग विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान और व्यावहारिक प्रदर्शन दिए गए। चिकित्सकों ने स्थानीय खाद्य पदार्थों, मिलेट्स (श्रीअन्न), आयरन युक्त आहार और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके साथ ही कई केंद्रों पर जरूरतमंदों को दवाइयों का वितरण किया गया और योग सत्रों का भी आयोजन किया गया। कुरुक्षेत्र जिले के इन विभि

न्न केंद्रों पर आयोजित कार्यक्रमों में कुल 389 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने कहा कि बच्चों और महिलाओं का बेहतर स्वास्थ्य ही एक सशक्त समाज की नींव है। आयुष पद्धतियां, सही दिनचर्या, ऋतुचर्या और स्थानीय रूप से मिलने वाले पौष्टिक आहार बच्चों में स्टंटिंग और एनीमिया जैसी समस्याओं से निपटने में बेहद कारगर हैं। विभाग का यह प्रयास है कि ग्रामीण व शहरी आंचल की हर माता तक सही पोषण और स्वास्थ्य की जानकारी पहुंचे, ताकि हमारे नौनिहाल स्वस्थ और मजबूत भविष्य की ओर बढ़ सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments