Sunday, October 11, 2026
HomeHaryanaसमाधान शिविर में होगी विभाग हेड और स्टाफ की हाजिरी सुनिश्चित:विश्राम कुमार...

समाधान शिविर में होगी विभाग हेड और स्टाफ की हाजिरी सुनिश्चित:विश्राम कुमार मीणा

कुरुक्षेत्र, 4 अक्टूबर, 2026 (संजीव शर्मा):  उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि प्रत्येक समाधान शिविर में विभाग के हेड और स्टाफ की हाजिरी ली जाएगी। इस समाधान शिविर में जो भी विभागीय हैडं उपस्थित नहीं होगा, उसको कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। इतना ही नहीं समाधान में उपस्थित अधिकारी समाधान शिविर से पहले और समाधान शिविर के बाद अपने अपने विभाग से सम्बन्धित शिकायतों का विस्तृत ब्यौरा भी देना सुनिश्चित करेंगेे।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि प्रशासन की तरफ से प्रत्येक सप्ताह के सोमवार व वीरवार को समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इन समाधान शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लें ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े और बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पडें।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि समाधान शिविर सरकार के सुशासन के संकल्प को जमीनी स्तर पर उतारने का एक प्रभावी माध्यम है। सभी विभागाध्यक्ष सुनिश्चित करें कि प्रत्येक शिकायत को निर्धारित समय-सीमा के भीतर निपटाया जाए। गुणवत्तापूर्ण एटीआर पोर्टल पर अपलोड की जाए ताकि वह शिकायत दोबारा से न खुले। जिन शिकायतों का समाधान संभव नहीं है, उन्हें रिजेक्ट की श्रेणी में डाले।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि समाधान शिविर जनसेवा का सशक्त माध्यम है। इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी सेवाओं से जुड़ी बाधाओं को दूर करना और जनता की शिकायतों का मौके पर ही निपटान करना है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय व उपमंडल स्तर पर सोमवार और वीरवार को प्रात:: 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में बिजली, पानी, परिवार पहचान पत्र, बुढ़ापा पेंशन एवं अन्य संबंधित शिकायतों का मौके पर समाधान किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित दिनों में शिविर में पहुंचकर समस्याओं का समाधान करवाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments