Thursday, November 5, 2026
HomeHaryanaहरियाणा में लंबित शिकायतों के निपटारे में तेजी लाने के निर्देश, मुख्यमंत्री...

हरियाणा में लंबित शिकायतों के निपटारे में तेजी लाने के निर्देश, मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी भोपाल सिंह खदरी ने अधिकारियों के साथ की बैठक

 

चंडीगढ़, 21 अक्टूबर, 2026 (गुरमीत सिंह तुंग): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विशेष अधिकारी भोपाल सिंह खदरी ने मुख्यमंत्री शिकायत खिड़की और जन-संवाद के माध्यम से प्राप्त लंबित शिकायतों के निपटारे में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका निर्धारित समय के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए।

बैठक के दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से शिकायतों पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट और लंबित मामलों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल कागजों में कार्रवाई दर्ज करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिलना भी सुनिश्चित किया जाए।

खदरी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों को एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय में भेजकर लंबित न रखा जाए। प्रत्येक मामले की नियमित समीक्षा की जाए और बेवजह देरी करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments