पटियाला, 21 अक्टूबर, 2026 (हर्षदीप सिंह): सीबीएसई स्पोर्ट्स कमेटी, दिल्ली के दिशा-निर्देशों के अनुसार तथा सुशीला देवी पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल रेखा गुप्ता के कुशल नेतृत्व में सीबीएसई नेशनल एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का संचालन आयोजन सचिव एवं ताइक्वांडो कोच सतविंदर सिंह के समन्वय से किया गया।
सीबीएसई नेशनल एथलेटिक्स मीट में अंडर-14 लड़कों के वर्ग में नीतू, अंडर-17 में राहुल राय महेतू और अंडर-19 में मीत सिंह गिल को बेस्ट एथलीट चुना गया। वहीं, अंडर-14 लड़कियों के वर्ग में रइया एस, अंडर-17 में संधिया सेठ और अंडर-19 में सृष्टि वी को बेस्ट एथलीट का खिताब मिला।

स्कूल की प्रिंसिपल रेखा गुप्ता, ऑब्जर्वर संजय चौहान और सुनीता राय ने विजेता एथलीटों को पदक पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर स्कूल ट्रस्टी कुनाल अग्रवाल, हरीश सिंह रावत, डॉ. आसा सिंह, नवदीप कौर, गुरनाम कौर, अमृतपाल कौर, बलविंदर कौर, भूपिंदर कौर संधू, सतविंदर सिंह, निर्भय सिंह टोहड़ा, बिक्रम ठाकुर, दीपइंदर सिंह, मनप्रीत सिंह, शुभम कुमार, गुरजीत सिंह, सुरिंदरपाल सिंह (एसपी), निखिल शर्मा और प्रेस प्रभारी जसविंदर सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।






