Thursday, November 5, 2026
HomePatialaदशहरे पर मोहित मोहिंद्रा ने विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत; लोगों को...

दशहरे पर मोहित मोहिंद्रा ने विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत; लोगों को दी बधाई

 

पटियाला, 22 अक्टूबर, 2026 (गुरमीत सिंह तुंग): बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व हलका पटियाला देहाती में पूरी श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर पंजाब युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं हलका प्रभारी श्री मोहित मोहिंद्रा ने अर्बन एस्टेट फेज-1, एकता नगर और एसएसटी नगर में आयोजित दशहरा उत्सवों में मुख्य अतिथि के रूप में विशेष तौर पर शिरकत की और सभी क्षेत्रवासियों को त्योहार की शुभकामनाएं दीं। विभिन्न स्थलों पर पहुंचने पर प्रबंधक कमेटियों और शहरवासियों द्वारा मोहित मोहिंद्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मोहित मोहिंद्रा ने कहा कि दशहरे का पावन पर्व हमें बुराई, अहंकार और अधर्म का त्याग कर सत्य, न्याय और नेकी के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक त्योहार समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भावना को और मजबूत करते हैं। मोहित मोहिंद्रा ने लोगों से आह्वान किया कि वे समाज से कुरीतियों और बुराइयों को समाप्त कर पंजाब की खुशहाली, शांति और प्रगति के लिए एकजुट होकर कार्य करें।

विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान प्रबंधक कमेटियों द्वारा मोहित मोहिंद्रा को स्मृति चिन्ह और दोशाला भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, ब्लॉक पदाधिकारी, वार्ड प्रतिनिधि, प्रबंधक कमेटियों के सदस्य और भारी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments