नई दिल्ली, 23 अक्टूबर, 2026 (जगजीत सिंह): कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपना खाता शुरू करते हुए अपनी बहुप्रतीक्षित आत्मकथा ‘Belonging: ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ की पहली झलक साझा की है। हार्परकॉलिन्स इंडिया द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक 10 नवंबर को बाजार में उपलब्ध होने वाली है।
पुस्तक में इटली में सोनिया गांधी के बचपन, भारत में उनके जीवन, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से विवाह, गांधी परिवार की त्रासदियों और राजनीति में उनके प्रवेश तक के सफर का व्यक्तिगत विवरण शामिल है। सोनिया गांधी ने इसे प्यार, कर्तव्य, अपनों को खोने और अपनी पहचान तलाशने की कहानी बताया है।
इंस्टाग्राम पर आने के बाद उन्होंने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस के आधिकारिक खाते को फॉलो किया। उनकी आत्मकथा के प्रकाशन से पहले संपादकीय बदलावों को लेकर भी विवाद सामने आया था। इस पुस्तक से सोनिया गांधी के निजी जीवन और राजनीतिक सफर के कई पहलुओं पर नई जानकारी सामने आने की उम्मीद है।






