Wednesday, November 4, 2026
HomePatialaपरिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा की मौजूदगी में पी.आर.टी.सी. अधिकारियों और यूनियनों...

परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा की मौजूदगी में पी.आर.टी.सी. अधिकारियों और यूनियनों के बीच सफल बैठक, कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की

पटियाला, 24 अक्टूबर 2026 (जगजीत सिंह): मुख्यमंत्री पंजाब श्री भगवंत सिंह मान के संरक्षण और नेतृत्व में आज पंजाब के परिवहन-सह-वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पीआरटीसी के चेयरमैन एडवोकेट हरपाल जुनेजा के साथ पीआरटीसी के मुख्य कार्यालय, पटियाला में परिवहन विभाग की यूनियनों की विभिन्न मांगों और जारी हड़ताल के संबंध में बैठक की।
बैठक के दौरान यूनियनों की कुछ मांगों पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान यूनियन ने हड़ताल समाप्त करने पर सहमति जताई।
बैठक में पीआरटीसी के चेयरमैन एडवोकेट हरपाल जुनेजा ने परिवहन-सह-वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक बस सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए पीआरटीसी द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पीआरटीसी के बेड़े में जल्द ही 100 नई मिडी बसें शामिल की जा रही हैं। इससे यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करने में मदद मिलेगी।
इसके अलावा, पीआरटीसी की जमीनों पर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के माध्यम से रिटेल पेट्रोलियम आउटलेट स्थापित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
इसके तहत पीआरटीसी मुख्य कार्यालय, पटियाला, पीआरटीसी वर्कशॉप सरहिंदी गेट, पटियाला और पीआरटीसी वर्कशॉप संगरूर में आईओसीएल द्वारा जल्द ही पेट्रोल पंप स्थापित करने के लिए कार्रवाई की जा रही है।
चेयरमैन हरपाल जुनेजा ने यह भी जानकारी दी कि पीआरटीसी द्वारा हाल ही में अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीनों (ईटीएम) का पटियाला डिपो में पायलट प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक चलाया जा चुका है।
आने वाले हफ्तों में पीआरटीसी के सभी डिपो के संबंधित कर्मचारियों को नई ईटीएम मशीनों के उपयोग संबंधी प्रशिक्षण देने के बाद इस परियोजना को पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा। इससे टिकटिंग प्रणाली को अधिक सुचारू, आधुनिक और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
इस बैठक में वाइस चेयरमैन बलविंदर सिंह झाड़वां, मैनेजिंग डायरेक्टर मनीषा राणा, एएमडी नवदीप कुमार, जनरल मैनेजर (प्रशासन) अमनवीर सिंह टिवाणा सहित अन्य अधिकारी और यूनियनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments