श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाना आप सरकार की सराहनीय पहल: रणजोध हडाणा
सनौर, 24 अक्टूबर, 2026 (गुरमीत सिंह तुंग): पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई जनहितैषी ‘पंजाब मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत हलका इंचार्ज रणजोध सिंह हडाणा के नेतृत्व में हलका सनौर के विभिन्न गांवों और वार्डों से श्रद्धालुओं को सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब, अमृतसर के दर्शन करवाने के लिए विशेष बसें रवाना की गईं।
उल्लेखनीय है कि कस्बा सनौर के वार्ड नंबर 3, गांव उदयपुर दीवान वाला और गांव गंगरौली से श्रद्धालुओं को लेकर बसें सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब के दर्शन के लिए रवाना हुईं। इस पहल की श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और रणजोध हडाणा की सराहना की।
इस अवसर पर हलका इंचार्ज रणजोध सिंह हडाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार की यह विनम्र पहल है कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक, विशेषकर बुजुर्गों को पवित्र तीर्थ स्थलों के निःशुल्क दर्शन आरामदायक वातावरण में करवाए जाएं। उन्होंने कहा कि यह योजना लोगों के बीच आपसी भाईचारे और आध्यात्मिक भावना को और मजबूत कर रही है।
उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार विकास कार्यों के साथ-साथ लोगों की धार्मिक और सामाजिक भावनाओं का भी पूरा सम्मान करती है। हलका सनौर के प्रत्येक गांव और शहर के निवासियों को सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के पहुंचाया जा रहा है।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष युवराज सिंह, शालू रानी, दर्शन सिंह, मलकीत सिंह सरुस्तीगढ़, काला राम, तेजिंदर सिंह गंगरौली के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता, पार्षद, पंचायतों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी उपस्थित थे।






