विधायक गुरलाल सिंह घनौर और जिला खेल अधिकारी नवजोत सिंह धालीवाल ने किया सम्मानित
पटियाला, 24 अक्टूबर 2026 (हर्षप्रीत कौर): अमेरिका में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर पटियाला पहुंचे पहलवान जसकरण सिंह का आज यहां भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर घनौर के विधायक गुरलाल सिंह घनौर और जिला खेल अधिकारी पटियाला नवजोत सिंह धालीवाल ने पहलवान जसकरण सिंह को सम्मानित करते हुए इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी।
इस अवसर पर गुरलाल सिंह घनौर ने कहा कि पटियाला निवासी युवा पहलवान जसकरण सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीतकर पंजाब और देश का नाम रोशन किया है। उनकी यह उपलब्धि युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। इससे अन्य खिलाड़ियों को भी खेल के क्षेत्र में कड़ी मेहनत करके बड़ी उपलब्धियां हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी।
इस मौके पर जिला कुश्ती संस्था पटियाला के प्रधान रणधीर सिंह धीरा, केसरी कुश्ती अखाड़ा पटियाला के कोच सरज सिंह तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।






