पटियाला, 26 अक्टूबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): पंजाब सरकार ने सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के लिए 100 नई मिनी बसें शुरू की हैं। मुख्यमंत्री ने पटियाला स्थित पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के मुख्यालय से बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन बसों में 29 यात्रियों के बैठने की क्षमता है और इन्हें पी.आर.टी.सी. के नौ डिपो के तहत चलाया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभाग में भर्ती किए गए 15 नए कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे। उन्होंने बताया कि अगले महीने पी.आर.टी.सी. के बेड़े में 309 और बसें शामिल करने की तैयारी है। नई मिनी बसों से ग्रामीण और संकरे मार्गों पर सार्वजनिक परिवहन की सुविधा बढ़ाने तथा विद्यार्थियों, कर्मचारियों और अन्य यात्रियों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य है।






