Wednesday, November 4, 2026
HomeSportsराष्ट्रीय लॉन बॉल्स चैंपियनशिप: पंजाब की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंची, राजस्थान...

राष्ट्रीय लॉन बॉल्स चैंपियनशिप: पंजाब की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंची, राजस्थान से होगा मुकाबला

बलांगीर, 26 अक्टूबर, 2026 (गुरमीत सिंह तुंग): ओडिशा के बलांगीर में आयोजित राष्ट्रीय लॉन बॉल्स चैंपियनशिप में पंजाब की टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। मिक्स्ड पेयर्स मुकाबले में पंजाब की जिया और अंकित की जोड़ी ने मध्य प्रदेश को 18-14 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। अब क्वार्टर फाइनल में पंजाब का सामना राजस्थान की टीम से होगा।

बॉलिंग एसोसिएशन ऑफ पंजाब के महासचिव गुरमिहेर सिंह सेखों के अनुसार, टीम कोच प्रभजोत मैनरो, मैनेजर परमिंदर सिंह और कोमल मित्तल के नेतृत्व में प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही है। टीम में चार लड़के और चार लड़कियां शामिल हैं।

कोच प्रभजोत ने बताया कि लड़कों के वर्ग में कमलजीत इंसां, अंकित कुमार, अंकुश मित्तल और ललित हिस्सा ले रहे हैं। वहीं, लड़कियों के वर्ग में वतनदीप कौर, जिया, अदिति वैक्टर और निलाक्षी गोयल शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली शीर्ष आठ टीमों को मेघालय में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलों के लिए चुना जाएगा। पंजाब के खिलाड़ियों का लक्ष्य प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर अगले चरण में जगह बनाना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments