Wednesday, November 4, 2026
HomePatialaजनहित अपना घर आश्रम’ रायपुर मंडलां का उद्घाटन समारोह श्रद्धा एवं उत्साह...

जनहित अपना घर आश्रम’ रायपुर मंडलां का उद्घाटन समारोह श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न

पटियाला, 27 अक्टूबर, 2026 (अनिल कुमार भारती): सड़कों के किनारों पर पड़े अनाथ, बेसहारा, बेघर और गंभीर बीमार व्यक्तियों को प्रभु जी का रूप मानते हुए उनके रहने, मुफ्त इलाज और देखभाल के लिए ‘जनहित समिति (रजिस्टर्ड) पटियाला’ द्वारा ‘अपना घर आश्रम, भरतपुर (राजस्थान)’ के सहयोग से गांव रायपुर मंडला निकट बहादुरगढ़, पटियाला में ‘जनहित अपना घर आश्रम’ का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।
इस मानवतावादी कार्य की शुरुआत 25 बेसहारा प्रभु जीओं की सेवा-संभाल के साथ की गई है। समारोह का उद्घाटन ‘मां माधुरी ब्रिज वारिस सेवा सदन’ (अपना घर आश्रम भरतपुर राजस्थान) की संस्थापिका मां माधुरी भारद्वाज धर्मपत्नी डॉ. ब्रिज मोहन भारद्वाज (संस्थापक) द्वारा शुभ आशीर्वाद देते हुए किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि पूरे देश में 79 अपना घर आश्रम लोक सेवा में लगे हुए हैं जिनमें 17,000 से अधिक प्रभुजनों की निष्काम सेवा और सांभ-संभाल की जा रही है।
समिति के अध्यक्ष श्री एस. के. गौतम, जनरल सेक्रेटरी श्री विनोद कुमार शर्मा, फाउंडर मेंबर अनिल भारती अंतरराष्ट्रीय लेखक एवं शिक्षा शास्त्री और मैनेजर सतीश जोशी ने बताया कि यह आश्रम समाज के सबसे जरूरतमंद वर्ग की निष्काम सेवा के लिए समर्पित रहेगा।
इस शुभ अवसर पर विशेष एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन श्री तेजिंदर मेहता सहित कई प्रमुख शख्सियतों ने शिरकत की।
समारोह में अन्य लोगों के अलावा गौरव संधू, प्राण सभ्रवाल, विष्णु शर्मा (पूर्व मेयर), डॉ. बी. एल. भारद्वाज, डॉ. हरिओम अग्रवाल, डॉ. जे. पी. एस. वालिया, अब्दुल वाहिद, एम. एच. कुरैशी, विवेक जैन, विमल चोपड़ा, सीनियर एडवोकेट एच. एन. महिसमपुरिया, एस. एन. जिंदल, पी. के. जैन, सरविंदर सिंह छाबड़ा, प्रवीण शर्मा, श्री विनय शर्मा, श्री अशोक वर्मा, रमेश मल्होत्रा, मैडम शिमला वर्मा, अनीता बंसल, जसबीर सिंह ढींडसा, हरप्रीत सिंह संधू, परमिंदर भलवान, वरिंदर आहलूवालिया, जगतार सिंह जग्गी, राजेश रंगूला (ए.जी.एम., बी.एस.एन.एल.), भूपिंदर सिंह, एडवोकेट जसविंदर ग्रेवाल, जी. एस. बेदी, धीरज, सतीश सिंगला, डी. पी. गोयल, रणजीत सिंह, नवनीत ऋषि, भगवान दास छाबड़ा, संतोष कुमार, राज कुमार (बी.एस.एन.एल.), पंकज कुमार, डी. पी. सिंह, कमल कौशिश, प्रदीप सिंगला, श्री बालकृष्ण बिंदल, श्री बिक्रमजीत सिंह, श्री विनोद शर्मा, श्री जसविंदर सिंह, श्री वरिंदर सिंह टिवाणा और डॉ. सुधीर वर्मा ने भी उपस्थित होकर समारोह की रौनक बढ़ाई।
समिति के पदाधिकारियों ने समूह नगर निवासियों एवं दानवीरों का धन्यवाद किया और मानवता की सेवा के इस महान कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग देने की अपील की।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments