नई दिल्ली, 03 नवंबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात ‘मुरासू’ 3 नवंबर की तड़के आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट से टकराया। इस दौरान 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं, जबकि झोंकों की गति 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई। कई इलाकों में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार, तूफान ने नेल्लोर और नरसापुर के बीच ओंगोल के पास तट पार किया। बापटला, कृष्णा और प्रकाशम जिलों में समुद्री लहरों तथा जलभराव का खतरा बना हुआ है।
चक्रवात के चलते विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और तिरुपति हवाई अड्डों से 19 घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। कुछ ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं।
मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को अलर्ट रहने और राहत एवं सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, तमिलनाडु, ओडिशा, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।






