Wednesday, November 4, 2026
HomePatiala70वीं अंतर-जिला स्कूल खेल प्रतियोगिता में अंडर-14 लड़कियों के खो-खो टूर्नामेंट का...

70वीं अंतर-जिला स्कूल खेल प्रतियोगिता में अंडर-14 लड़कियों के खो-खो टूर्नामेंट का शुभारंभ

पटियाला, 3 अक्टूबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) ममता खुराना के कुशल नेतृत्व तथा उप जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. रविंदरपाल शर्मा के दिशा-निर्देशों के तहत 70वीं अंतर-जिला स्कूल खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर-14 लड़कियों के खो-खो टूर्नामेंट का शुभारंभ पोलो ग्राउंड, पटियाला में हुआ। जिला स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर डॉ. दलजीत सिंह तथा जिला स्कूल टूर्नामेंट कमेटी के सचिव चरणजीत सिंह भुल्लर के समन्वय से आयोजित इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डीएससी डॉ. दलजीत सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। प्रतियोगिता के दौरान हुए मुकाबलों में पटियाला ने बठिंडा को, संगरूर ने मानसा को, फतेहगढ़ साहिब ने होशियारपुर को, साहिबजादा अजीत सिंह नगर ने गुरदासपुर को तथा फाजिल्का ने श्री अमृतसर साहिब को हराया। इस अवसर पर खो-खो टूर्नामेंट के इंचार्ज प्रिंसिपल राजेश गर्ग, टूर्नामेंट के ऑब्जर्वर इंद्रजीत सिंह वड़ैच, सरपंच इकबाल खान, सुखवंत सिंह, कोच सुखदीप सिंह, राजपाल सिंह, चमकौर सिंह, अमनिंदर सिंह बाबा, दविंदर सिंह विर्क, बलविंदर सिंह जस्सल, राकेश अरोड़ा, कुलवंत सिंह, सरबजीत सिंह, निरंजन सिंह, माखन सिंह, नवजोत सिंह, जसवंत सिंह, गुरप्यार सिंह, कुलदीप कौर (सिलेक्टर), नवदीप कौर, निधि शर्मा, हरदीप कौर, विनोद कुमार, बलकार सिंह, हरजीत सिंह, गुरदीप सिंह, दीदार सिंह, राम कुमार तथा प्रेस इंचार्ज जसविंदर सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments