Wednesday, November 4, 2026
HomeHaryanaपात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए घर-घर जाकर किया...

पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए घर-घर जाकर किया जाएगा जागरूक:सीजेएम नीतिका भारद्वाज

कुरुक्षेत्र, 4 नवंबर 2026 (संजीव शर्मा):जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन ज्योतिसर स्थित लीगल एड क्लीनिक का दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से संवाद किया और उन्हें नि:शुल्क कानूनी सहायता एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। यह जागरूकता कार्यक्रम राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ग्रासरूट लेवल मेगा ड्राइव (फेज-॥) के अंतर्गत आयोजित किया गया।
सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने ग्रामीणों को नालसा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता एवं लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से नालसा वीर परिवार सहायता योजना, नालसा शिक्षा योजना, नालसा एसिड अटैक पीड़ित सहायता योजना, नालसा योजना, नालसा बाल मैत्रीपूर्ण योजना तथा नालसा वरिष्ठ नागरिक योजना सहित अन्य विधिक सहायता एवं कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। इन योजनाओं का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद, वंचित एवं पात्र व्यक्तियों तक कानूनी सहायता और सरकारी कल्याणकारी सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है। इसके लिए योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा तथा घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति जानकारी के अभाव में अपने अधिकारों एवं योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
उन्होंने ग्रामीणों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही नि:शुल्क कानूनी सहायता सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी और अपील की कि किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या होने पर वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य नालसा की योजनाओं का ग्रामीण स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना तथा समाज के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक न्याय, कानूनी सहायता एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments