Friday, November 6, 2026
HomeEntertainmentसूर्या की फिल्म 'सीन' रिलीज होते ही फैंस में दिखा जबरदस्त उत्साह

सूर्या की फिल्म ‘सीन’ रिलीज होते ही फैंस में दिखा जबरदस्त उत्साह

चेन्नई, 06 नवंबर, 2026 (छत्रपाल सिंह):  साउथ सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता सूर्या की फिल्म ‘सीन’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म को लेकर प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह के पहले शो के लिए सिनेमाघरों के बाहर बड़ी संख्या में फैंस जुटे और ढोल-नगाड़ों व नाच-गाने के साथ जश्न मनाया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ प्रशंसक सूर्या के पोस्टर पर दूध चढ़ाते नजर आए, जबकि एक अन्य वीडियो में एक फैन अभिनेता की तस्वीर की आरती करता दिखाई दिया। इन वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

फिल्म के ट्रेलर में सूर्या पुलिस अधिकारी इनबराज की भूमिका में नजर आते हैं, जो नौकरी छोड़ने के बाद भी एक अपराधी ईश्वरन की चुनौती में उलझ जाते हैं। फिल्म में नसलेन और नजरिया भी अहम भूमिकाओं में हैं।

फिल्म की रिलीज के साथ तमिलनाडु में नई तमिल फिल्मों के शुरुआती सात दिनों तक सुबह 6 बजे से शो चलाने की अनुमति भी चर्चा में है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments