Wednesday, November 18, 2026
HomeHaryanaमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष से की...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष से की शिष्टाचार भेंट, दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

हरियाणा, 7 नवंबर, 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी सहित शनिवार को हरियाणा लोक भवन में राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और लेडी गवर्नर श्रीमती मित्रा घोष से शिष्टाचार भेंट की तथा उन्हें दीपावली के पावन त्योहार की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि दीपावली का त्योहार भारतीय संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। यह त्योहार हमें अंधकार से प्रकाश की ओर, असत्य से सत्य की ओर और निराशा से आशा की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का त्योहार ही नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भावना और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का अवसर भी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments