Wednesday, November 18, 2026
HomeHaryanaहरियाणा ने जनगणना 2027 की जनसंख्या गणना का शेड्यूल किया अधिसूचित; 25...

हरियाणा ने जनगणना 2027 की जनसंख्या गणना का शेड्यूल किया अधिसूचित; 25 जनवरी से शुरू होगा अभियान

10 से 24 जनवरी तक उपलब्ध रहेगी स्व-गणना (सेल्फ-एन्यूमरेशन) की सुविधा; 1 से 5 मार्च तक निर्धारित किया गया है संशोधन का चरण

हरियाणा, 7 नवंबर, 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा की वित्तीय आयुक्त (राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग) और जनगणना 2027 की राज्य नोडल अधिकारी डॉ. सुमिता मिश्रा ने जनगणना 2027 के दूसरे चरण का शेड्यूल अधिसूचित कर दिया है। राज्यभर में जनसंख्या गणना 25 जनवरी से 28 फरवरी, 2027 तक निर्धारित की गई है। इसके बाद 1 से 5 मार्च, 2027 तक पांच दिवसीय संशोधन (रिवीजनल) चरण आयोजित किया जाएगा।

डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि मुख्य जनसंख्या गणना अभियान से पहले नागरिकों के पास 10 से 24 जनवरी, 2027 तक स्व-गणना (सेल्फ-एन्यूमरेशन) का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा।

स्व-गणना की इस सुविधा के माध्यम से नागरिकों को अपनी जानकारी पहले ही ऑनलाइन दर्ज करने का अवसर मिलेगा, जबकि इसके बाद शुरू होने वाला मुख्य जनसंख्या गणना अभियान राज्यभर के सभी परिवारों को कवर करेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments