Wednesday, November 18, 2026
HomeTechnologiesगूगल ए. आई. स्टूडियो में जुड़ा गूगल मैप्स प्लेटफॉर्म, अब ए.आई. की...

गूगल ए. आई. स्टूडियो में जुड़ा गूगल मैप्स प्लेटफॉर्म, अब ए.आई. की मदद से बनाएं लोकेशन आधारित ऐप

टेक्नालोजी, 10 नवंबर, 2026 (छत्रपाल सिंह):  गूगल ने अपने ए. आई. स्टूडियो में गूगल मैप्स प्लेटफॉर्म को सीधे इस्तेमाल करने की सुविधा जोड़ दी है। इस नए फीचर की मदद से यूजर्स अब जेमिनी को अपने ऐप का आइडिया बताकर उसमें मैप और लोकेशन आधारित सुविधाएं आसानी से जोड़ सकेंगे। कंपनी ने इसके लिए वन-क्लिक सेटअप की सुविधा भी दी है।

इस फीचर के जरिए ऐप में मैप टाइल्स, मशहूर स्थानों की जानकारी, रूटिंग, 3D बिल्डिंग्स और स्ट्रीट व्यू जैसी सुविधाएं शामिल की जा सकेंगी। इससे टूरिस्ट गाइड और इंटरैक्टिव 3D टूर जैसे ऐप तैयार करना आसान होगा।

यूजर्स को इसके लिए अलग-अलग तकनीकी सेटअप करने की जरूरत कम पड़ेगी। AI Studio में जेमिनी दिए गए निर्देशों के आधार पर ऐप बनाने में मदद करेगा और उसका लाइव इंटरैक्टिव प्रीव्यू भी दिखाएगा। पहले से Google Cloud प्रोजेक्ट रखने वाले यूजर्स उसे भी लिंक कर सकेंगे।

यह सुविधा डेवलपर्स के साथ उन आम यूजर्स के लिए भी उपयोगी साबित हो सकती है, जो बिना ज्यादा कोडिंग के लोकेशन आधारित ऐप बनाना चाहते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments