Wednesday, November 18, 2026
HomeHaryanaमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज पिपली व बहलोलपुर में आयोजित कार्यक्रमों में...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज पिपली व बहलोलपुर में आयोजित कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत: विश्राम कुमार मीणा

15 नवंबर को विभिन्न विकास परियोजनाओं का होगा उद्घाटन व शिलान्यास,बहलोलपुर आईटीआई में लगेगा जॉब मेला और एग्री टेक ड्रोन शो का होगा प्रदर्शन,उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी ने तैयारियों का लिया जायजा
लाडवा/पिपली, 14 नवंबर,2026 (संजीव शर्मा):
 उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र जिले के पिपली और बहलोलपुर में 15 नवंबर को आयोजित दो बड़े जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा जिले को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी जाएगी।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने शनिवार को पिपली व बहलोलपुर का दौरा कर कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी भी साथ रहे। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया जा रहा है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि पिपली और बहलोलपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा जिले की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया जाएगा। इनमें सडक़, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायती राज, जनस्वास्थ्य और कृषि से संबंधित परियोजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने से आमजन को सीधा लाभ मिलेगा और जिले के विकास को नई गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इस दौरान मंच से ही प्रदेश सरकार की प्रमुख नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी देंगे। सरकार का लक्ष्य हर योजना का लाभ योग्य व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि बहलोलपुर में आयोजित कार्यक्रम की एक विशेष पहल यह रहेगी कि वहां एक विशाल जॉब मेले का भी आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही कार्यक्रम में कृषि को आधुनिक तकनीक से जोडऩे के लिए एग्री टेक ड्रोन शो को भी प्रदर्शित किया जाएगा। इस शो के माध्यम से किसानों को ड्रोन द्वारा फसलों में यूरिया, कीटनाशक के छिडक़ाव, फसल की निगरानी और फसल अवशेष प्रबंधन की आधुनिक तकनीक का लाइव प्रदर्शन दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज खेती में ड्रोन तकनीक क्रांतिकारी बदलाव ला रही है। इससे समय, पानी और लागत की बचत होती है। सरकार ड्रोन पर भारी सब्सिडी भी दे रही है। इस प्रदर्शन से किसान ड्रोन तकनीक को अपनाने के लिए प्रेरित होंगे।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पिपली और बहलोलपुर दोनों कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई और लाइट-साउंड सिस्टम के पुख्ता प्रबंध किए जाएं। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन कार्यक्रमों में पहुंचकर मुख्यमंत्री के विचारों को सुनें और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं।
इस मौके पर एसडीएम अमन कुमार, एसडीएम राजेश कुमार सोनी, धर्मवीर सिंह, स्किल एचओडी डा. मनीष मिश्रा, डीजीएम अभिषेक सहगल, डीजीएम कुनाल, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र दबखेड़ा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments