Wednesday, November 18, 2026
HomeHaryanaअधिकारी सकारात्मक रहकर करें नागरिकों की समस्याओं का करें उचित निपटारा:राजेश कुमार...

अधिकारी सकारात्मक रहकर करें नागरिकों की समस्याओं का करें उचित निपटारा:राजेश कुमार सोनी

लाडवा, 17 नवंबर 2026 (संजीव शर्मा):  उपमंडल अधिकारी नागरिक राजेश कुमार सोनी ने कहा कि समाधान शिविर में प्राप्त हर शिकायत का सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ समयबद्ध उचित निपटारा करें ताकि नागरिकों को राहत मिल सके। किसी भी व्यक्ति को अलग अलग जगह चक्कर ना काटने पडें। एसडीएम राजेश कुमार सोनी सोमवार को उपमंडल कार्यालय लाडवा में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुन रहे थे।
एसडीएम राजेश कुमार सोनी ने कहा कि हर सोमवार व वीरवार को उपमंडल मुख्यालयों पर आयोजित किये जा रहे समाधान शिविरों में प्राप्त सभी शिकायतों का निर्धारित अवधि में उचित निपटारा करवाना सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार नागरिकों की सभी विभागों से संबंधित शिकायतों का एक छत के नीचे तुरंत निदान करवाने के उद्देश्य से समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे है। उन्होंने कहा है कि जिला प्रशासन द्वारा समाधान शिविरों की शिकायतों के निपटारे की नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है। हरियाणा समाधान प्रकोष्ठ द्वारा भी समाधान शिविरों की वीसी के माध्यम से निगरानी की जाती है तथा हर शुक्रवार को शिकायतों के निपटारे की समीक्षा की जा रही है। समाधान शिविरों का आयोजन हर सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments