Wednesday, November 18, 2026
HomeHaryanaजिला रोजगार कार्यालय द्वारा 18 नवंबर को आयोजित किया जाएगा जॉब फेयर

जिला रोजगार कार्यालय द्वारा 18 नवंबर को आयोजित किया जाएगा जॉब फेयर

कुरुक्षेत्र, 17 नवंबर 2026 (संजीव शर्मा):  जिला रोजगार अधिकारी सीमा सैनी ने कहा कि जिला रोजगार कार्यालय कुरुक्षेत्र द्वारा युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। इस जॉब फेयर का आयोजन 18 नवंबर को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय कुरुक्षेत्र के परिसर में किया जाएगा। इस जॉब फेयर में 12वीं, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट विद्यार्थी भाग ले सकते है। इस जॉब फेयर में आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, भारत पेय मुख्य कंपनियों योग्य प्रार्थियों का चयन करेंगी। उन्होंने कहा कि जॉब फेयर भाग लेने के लिए प्रार्थी का विभाग के पोर्टल एआरईएक्स.जीओवी.इन पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। सभी प्रार्थी का विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। प्रार्थी अपनी योग्यता के सभी प्रमाण पत्र लेकर ही इस जॉब फेयर में भाग लेना सुनिश्चित करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments