फ़तेहाबाद 02 जुलाई 2026 (संजीव शर्मा): भारतीय जनता पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता सिरसा दौरे के दौरान गांव दरियापुर में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं मार्केट कमेटी फतेहाबाद के वाईस चेयरमैन इन्द्र गावड़ी के प्रतिष्ठान पर पहुंचीं। यहां पहुंचने पर इन्द्र गावड़ी ने अपने पारिवारिक सदस्यों व समर्थकों के साथ प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत किया। डा. अर्चना गुप्ता के साथ जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा, चेयरमैन बलदेव ग्रोहा, चेयरमैन रविन्द्र बलियाला, जिला प्रभारी सुरेन्द्र आर्य व जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रदेशाध्यक्ष व अन्य अतिथियों ने यहां जलपान ग्रहण किया तथा विभिन्न राजनीतिक एवं संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियों पर बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने जनधन योजना के माध्यम से करोड़ों गरीब परिवारों, विशेषकर महिलाओं, को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि देशभर में 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण कराया गया, जिससे स्वच्छता अभियान को नई दिशा मिली। मोदी सरकार ने महिला सशक्तिकरण को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी और नेतृत्व क्षमता को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि मोदी और नायब सरकार की अनेक योजनाएं महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने का काम कर रही है। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जीत का रास्ता बूथ से होकर गुजरता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ को सबसे मजबूत बनाना होगा और पूरी निष्ठा तथा आत्मविश्वास के साथ संगठन के लिए कार्य करना होगा। इस अवसर पर नरेश तनेजा टीटू, निर्मल धालीवाल, भिरड़ाना मंडल अध्यक्ष संदीप भोडिय़ा, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा सहित विभिन्न गांवों के सरपंच व ब्लॉक समिति के सदस्य मौजूद रहे।






