गुरुग्राम, 27 जुलाई 2026 (बलजीत सरना): गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को सोमवार सुबह 11:30 बजे छुट्टी दी जाएगी। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद वह महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए दिल्ली के राजघाट जाएंगे। इसके बाद वह लद्दाख के लिए रवाना होंगे। सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में शुक्रवार रात 26 दिनों के बाद अपना अनशन समाप्त किया था।
लंबे समय तक चले उपवास के बाद उनकी तबीयत को देखते हुए उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अनशन खत्म करने के बाद वांगचुक ने आगे की यात्रा और अपने सामाजिक मुद्दों को लेकर काम जारी रखने की बात कही थी।






